ABOUT

यह ब्लॉग राजस्थान माध्यमिक शिक्षा के माध्यमिक कक्षा के छात्रों के लिए बनाया गया है. इस ब्लॉग को बनाने का मूल उद्देश्य इन छात्रों को विज्ञान का ऑनलाइन हिंदी में अध्ययन करवाना है. जैसा कि सर्वविदित है, अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए इन्टरनेट पर काफी अधिक सीखने के संसाधन उपलब्ध है किन्तु हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए इन्टरनेट पर अधिक संसाधन उपलब्ध नहीं है. यह ब्लॉग इसी कमी को पूरा करने का एक छोटा सा प्रयास मात्र है. जो तभी सफल हुआ माना जायेगा जब हिंदी माध्यम के माध्यमिक कक्षा के छात्र इस ब्लॉग को अपने अध्ययन में उपयोगी मानेंगे और विज्ञान अध्ययन को रोचक बना पाएंगे.  
           
            यह ब्लॉग शैक्षणिक उद्देश्यों को ध्यान में रख कर बनाया गया है एवं पूरी तरह से गैर व्यावसायिक है. इस ब्लॉग पर कुछ सामग्री, शैक्षणिक उद्देश्य से यू ट्यूब एवं अन्य ऑनलाइन लर्निंग वेबसाइट्स से ली गयी हैं. ब्लॉग ऑथर इन सभी का आभारी है. 

            इस ब्लॉग (vigyankaksha.blogspot.in) पर ब्लॉगऑथर द्वारा तैयार एवं प्रकाशित सभी सामग्री पूरी तरह सर्वाधिकार सुरक्षित है. ब्लॉगऑथर की उचित अनुमति के बिना ब्लॉगऑथर द्वारा तैयार किसी भी सामग्री को कहीं भी एवं किसी भी रूप में प्रकाशित करना सख्त वर्जित है. 

           ब्लॉग ऑथर इस बारे में पूरी तरह आशान्वित है कि छात्रों एवं शिक्षक बंधुओं के सुझाव एवं फीडबैक ब्लॉग को बेहतर करने के लिए निरंतर मिलते रहेंगे.

                                                                                                                                ब्लॉग ऑथर 

No comments: